खानपुर पुलिस का खेल: पीड़ित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
बुलंदशहर: पुलिस का भी खेल निराला है। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उल
बुलंदशहर: पुलिस का भी खेल निराला है। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उल्टे पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने सूचना प्रसारण कार्यालय एवं एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
थाना खानपुर क्षेत्र के गांव ढकरौली निवासी धीरज और योगेश के मुताबिक 27 सितंबर की सुबह वह अपने खेत पर कार्य कर रहे थे, तभी कुछ शराब माफिया आ गए और उन्होंने धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाय उल्टा पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। धीरज एवं योगेश ने बताया कि आरोपी शराब माफिया हैं। हरियाणा से शराब लाकर उनके खेतों में छिपा देते हैं। विरोध किया तो हम पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि खानपुर पुलिस भी उनसे मिली हुई है। उन्होंने एसएसपी एवं सूचना प्रसारण कार्यालय में खानपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खानपुर एसओ महेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट एनसीआर में उसी रात दर्ज कर ली गई थी। थाने से जाने के बाद इन्होंने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की, उनके लोग भी घायल हुए हैं। इसीलिए उनकी रिपोर्ट भी दर्ज की। आरोप बेबुनियाद हैं।