20 सितम्बर को बुलंदशहर पहुंचेगा सतीश
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 11:21 PM (IST)
बुलंदशहर : एमलए ज्वैलर्स डकैती प्रकरण में कोर्ट के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस को घेरे में लिया जा रहा है। अब बीस सितम्बर को सतीश बुलंदशहर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हल्द्वानी जेल में बंद सतीश को पूछताछ के लिए बुलंदशहर लाने की कवायद धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर सीजेएम कोर्ट द्वारा जारी किया सतीश का वारंट हल्द्वानी जेल को तामील करा दिया गया है। सीजेएम बुलंदशहर कोर्ट ने सतीश को बीस सितम्बर को पेश करने के लिए तारीख नियत की है। कानून के जानकारों के मुताबिक वारंट मिल जाने के बाद हल्द्वानी जेल प्रशासन स्थानीय अदालत को इस बारे में अवगत करायेगी। इसके बाद सतीश को बुलंदशहर जेल लाया जायेगा। बुलंदशहर जेल में आने के बाद पुलिस सतीश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें