धूमधाम से निकाली कलश यात्रा
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 08:17 PM (IST)
खुर्जा (बुलंदशहर) : नगर की प्रीत बिहार कालोनी से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के पश्चात कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।
नगर के फायर स्टेशन के निकट प्रीत बिहार कालोनी से शुक्रवार सुबह भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यह कलश यात्रा कालोनी से शुरू होकर हाइवे, श्रीदुर्गा मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, मुरारी नगर, बिजलीघर होते हुए वापस प्रीत बिहार कालोनी में संपन्न हुई। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के पश्चात कालोनी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीमा शर्मा, निर्मला देवी, सरोज, विनीता, सुषमा, पिंकी, रानी, भावना, ममता आदि महिलाए मौजूद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें