होली उत्सव के साथ भागवत कथा का समापन
खुर्जा (बुलंदशहर): नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का गुरुवार रात को विधिवत समापन हो गया। इस दौरान फूल होली उत्सव का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह भंडारे का आयोजन किया गया।
भागवत मिशन ट्रस्ट दिल्ली के तत्वावधान में नगर के खुर्जा जंक्शन रोड स्थित सावित्री विद्या मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार रात समापन हो गया। कथा वाचक गौरव कृष्ण महाराज ने कथा में कंस वध का वर्णन किया। इसके बाद कथा स्थल पर फूल होली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में श्रद्धालुओं ने प्रभु नाम का गुणगान करके होली खेली। कथा के बाद शुक्रवार सुबह भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिवकुमार, संजीव शर्मा, राहुल कुमार, राजीव बंसल, संदीप सिंह, तनेजा, विनय तनेजा, अजय गर्ग, जय प्रकाश अग्रवाल, विनोद पहलवान, सुनील गुप्ता आदर्श, राजेश पचौरी, विनोद पहलवान, अशोक आदि मौजूद रहे।