विवाद में सास ने आग लगाई, बहू ने खाया जहर
संवाद सूत्र, स्योहारा : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस
संवाद सूत्र, स्योहारा : पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद सास ने भी अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। सास की मौत हो गई तथा बहू को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने सास के शव का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सास-बहू का बुधवार को किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की क्षुब्ध बहू ने गुस्से में आकर देर रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने गंभीर हालत में विवाहिता को गांव के ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
उधर, बहू के जहरीला पदार्थ खाने से परेशान होकर उसकी सास ने गुरुवार तड़के अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी सास की मौत हो गई। बहू का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष धर्मपाल ¨सह ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।