प्रेमी के बाद प्रेमिका ले भी लगाई फांसी
शिवालाकला: क्षेत्र के एक गांव में तमाम प्रयास के बाद भी प्यार नहीं मिला तो प्रेमी युगल ने मौत को गले
शिवालाकला: क्षेत्र के एक गांव में तमाम प्रयास के बाद भी प्यार नहीं मिला तो प्रेमी युगल ने मौत को गले लगा लिया। प्रेमिका ने युवक के 13 दिन बाद खुदकुशी की। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया है। इस प्रेम कहानी की क्षेत्र में चर्चाएं हैं। दीपावली से पहले हुई घटनाओं से दोनों घरों में शोक व्याप्त है।
बताते दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक समुदाय का युवक दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम करता था। युवती भी उससे प्रेम करने लगी। प्रेम धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। दोनों की शादी में रजामंदी नहीं हो सकी। इस क्लेश के चलते 13 दिन पूर्व प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 13 के दिन वियोग के बाद प्रेमिका भी उसका गम नहीं सह सकी और उसने भी फांसी पर झूल कर मौत को गले लगा लिया। दोनों के परिजनों ने पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद इस प्रेम कहानी का दफन हो गया। दीपावली से पहले हुई दर्दनाक घटना से परिजनों में शोक छाया हुआ है। इस तरह दोनों की प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है।