शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएं त्योहार : डीआइजी
जागरण संवाददाता, बिजनौर : दशहरा, दीपावली व मोहर्रम के मद्देनजर शनिवार को डीआइजी ने पुलिस-प्रशासनिक अ
जागरण संवाददाता, बिजनौर : दशहरा, दीपावली व मोहर्रम के मद्देनजर शनिवार को डीआइजी ने पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की बैठक ली। इस मौके पर दस साल पुराने विवादों के बारे में मंथन किया गया। इस दौरान दो संप्रदाय में चल रहे विवादों को तत्काल निपटाने का आदेश दिया तथा शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने भी निर्देश दिए।
आगामी त्योहार के चलते शनिवार को पुलिस लाइन में मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआइजी ओंकार ¨सह ने डीएम-एसपी की मौजूदगी में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की बैठक ली। डीआइजी ने कहा कि सभी थानेवार दस साल तक के विवादों को सूची बना लें। दोनों पक्षों की मौजूदगी में विवाद निपटाया जाए। दूसरी ओर पिछले साल नगीना व नूरपुर में जुलूस निकालने को लेकर कई बार विवाद हुआ हैं। ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी की जानी चाहिएं। त्योहार पूर्णरूप से शांतिपूर्ण संपन्न होने चाहिए। इस दौरान जनपद को अतिरिक्त फोर्स भी दी जाएगी। मिश्रित आबादी में शांति समिति की मी¨टग की जाए। दोनों संप्रदाय को बुलाकर विवाद खत्म किया जाए। शरारती तत्वों पर सख्त नजर रखते हुए मुचलके में पाबंद किया जाए। सांप्रदायिक स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए। बैठक में डीआइजी ने सभी थानेदारों से उनके क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसपी अजय साहनी, एएसपी सिटी कैप्टन एमएमबेग, एएसपी देहात डा. धर्मवीर ¨सह सभी सर्किल के सीओ, थानेदार व प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।