भारत सेवाधाम में किया गया पौधरोपण
ऊमरी, संवाद सूत्र : दैनिक जागरण की मुहिम मिशन एक करोड़ पौधे लगाने के तहत भारत सेवाधाम में बुधवार को प
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM (IST)
ऊमरी, संवाद सूत्र : दैनिक जागरण की मुहिम मिशन एक करोड़ पौधे लगाने के तहत भारत सेवाधाम में बुधवार को पौधरोपण किया गया। सेवाधाम के व्यवस्थापक देवराज कमल ने दैनिक जागरण के इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आमजन से अपने घर में एक-एक पौधा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मानव को स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वातावरण आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति पेड-पौधों द्वारा ही की जा सकती है। शुद्ध वातावरण से मनुष्य निरोगी जीवन जी सकता है। प्रधानाचार्य राजेन्द्र ¨सह, आचार्य हरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार कमल, अर्जुन ¨सह आदि ने पौधरोपण में सहयोग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें