तालाब संरक्षण को उठे आम लोगों के हाथ
नहटौर : तालाबों के संरक्षण को लेकर आम लोगों के हाथ भी उठते नजर आ रहे हैं। ग्राम खेड़ीजट स्थित तालाब
नहटौर : तालाबों के संरक्षण को लेकर आम लोगों के हाथ भी उठते नजर आ रहे हैं। ग्राम खेड़ीजट स्थित तालाब में सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। गणमान्य लोगों के साथ ही आम ग्रामीणों ने भी तालाब की सफाई कर संरक्षण की अलख जगाई। दैनिक जागरण के अभियान तलाश तालाबों की की प्रशंसा करते हुए सभी ने इसे जल व तालाब संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
मंगलवार सुबह क्षेत्र के ग्राम खेड़ीजट स्थित तालाब पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने यहां तालाब की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया व संरक्षण का संकल्प लिया। लगातार घट रहे जल स्तर पर ¨चता जताते हुए सभी ने तालाबों के संरक्षण व जल संचयन की पारंपरिक पद्धतियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। ग्रामीणों को इस ओर जागरूक करते हुए सभी ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने की बात कही। भविष्य में भी इस ओर लगातार अपनी मुहिम को जारी रखने का संकल्प ग्रामीणों ने लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमवीर ¨सह त्यागी, महादेव ¨सह, गुड्डू ¨सह, ¨रकू, सुरेंद्र ¨सह, भीष्म ¨सह, नरपाल ¨सह, राजीव कुमार, कुलवीर ¨सह, मदनपाल ¨सह, अंकित त्यागी आदि मौजूद रहे।