सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली
धामपुर (बिजनौर): सपा कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात क्षेत्रों में साइकिल रैली निकाली। आम लोगों को पार्ट
धामपुर (बिजनौर): सपा कार्यकर्ताओं ने नगर व देहात क्षेत्रों में साइकिल रैली निकाली। आम लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। आम लोगों को पार्टी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। गुरुवार सुबह ग्राम नौरंगाबाद स्थित पर्यटन राज्यमंत्री मूलचंद चौहान के कैंप कार्यालय से रैली का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री ने कहा कि सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पूर्व सांसद यशवीर ¨सह, चेयरमैन महमूद हसन कस्सार, सपा नगर अध्यक्ष नसीम राणा आदि मौजूद रहे।
शेरकोट : शेरकोट में भी सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान चेयरमैन कमरूल इस्लाम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान तसलीम अहमद, वासे सलमानी, भोले कुरैशी, बब्बन राइन, मोहम्मद शाहरुख, मोहम्मद इस्माइल, शब्बू खां, सलीम अहमद, मासूम अली आदि मौजूद रहे।
नींदड़ू : धामपुर से शुरू हुई सपा कार्यकर्ताओं की रैली नींदडू पहुंचकर संपन्न हुई। सपाइयों ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान ग्राम प्रधान रोशन, नजाकत हुसैन, जावेद अख्तर, अथहर हुसैन, मोहम्मद असलम, मुस्तकीम अहमद, नसीम अहमद, आफाक बाबू, नासिर जलील, शफक्कत हुसैन, मोहम्मद यासीन आदि मौजूद रहे।