उत्तर प्रदेश में है घोटालों की सरकार : भराला
बिजनौर : भाजपा झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में
बिजनौर : भाजपा झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक सुनील भराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में घोटालों की सरकार है। मजदूरों और गरीब तबके के लोगों के नाम पर भी बड़ा घोटाला किया जा रहा है। गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौधरी धीर ¨सह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुनील भराला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में अनेक घोटाले हो रहे हैं। मजदूरों के हक पर डाका डाला जा रहा है। उनके कल्याण के लिए एकत्रित होने वाली राशि को ठेकेदार और स्वयं सरकार हड़प रही है। मजदूरों के कल्याण कार्यों के लिए धनराशि अवमुक्त न करके उस राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती घोटाला, ओलावृष्टि घोटाला, थानों तथा जिलों में पुलिस अधिकारियों की पो¨स्टग का घोटाला, गरीबों के लिए आए ई रिक्शा में घोटाला हो रहा है। बाजार में ई रिक्शा की कीमत लगभग 84 हजार रुपये है जिसे सरकार एक लाख 30 हजार रुपये में खरीदकर वितरित कर रही है। नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव ¨सह द्वारा किया गया घोटाला किसी से छिपा नहीं इस मामले में प्रदेश सरकार कार्रवाई करने के बजाय उल्टे यादव ¨सह को बचाने का प्रयास कर रही है।