शिक्षण में प्रभावी होगी नई संचार तकनीकी
बिजनौर : आरबीडी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय इन्नोवा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमे
बिजनौर : आरबीडी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय इन्नोवा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नई संचार तकनीकी के प्रयोगों को शिक्षण प्रविधियों के रूप में दर्शाया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्या डा. मधु अग्रवाल ने विभिन्न विषयों के पावर प्वांइट का प्रदर्शन करते हुए बताया कि नई तकनीक विडियो, क्लिपिंग, व्हाट्स एप कम्यूनिकेशन, ब्लाग राइटिंग आदि से आंकड़ों का संकलन करना छात्राओं के लिए अधिक प्रभावी होगा। गृह विज्ञान की प्रभा शर्मा और डा. मृदुला कौशिक ने कहा कि नई विधि से छात्राओं के पढ़ने में रुचि बढे़गी। कार्यशाला में डा. ऋचा शर्मा, शिखा सेठी, डा. समीना बी, डा. रश्मि त्रिवेदी, डा. सविता मिश्रा, डा. किश्वर जैदी, पूजा कुमार आदि ने भी नई विधि की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की संयोजक डा. विदुषी भारद्वाज रही। संचालन आदित्य देव त्यागी ने किया।