आमजन की बुद्धि शुद्धि को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
बिजनौर : शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आवास विकास कालोनी में पांच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किय
बिजनौर : शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आवास विकास कालोनी में पांच कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।
महायज्ञ में मां गायत्री, मां दुर्गा, शिवशंकर भगवान समेत विभिन्न देवी-देवताओं को आमजन की सद्बुद्धि के लिए आहुति दी। यज्ञ कर्म गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक अशोक कुमार शर्मा, विजेन्द्र राठी, रजनी भटनागर, कामायनी शर्मा एवं आदित्या परिहार ने विधि-विधान से सम्पन्न कराया। महिला टोली द्वारा भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा जीवन तभी सार्थक होगा जब सत्कर्म करेंगे। गायत्री परिजन संजय त्यागी के पुत्रों तन्मय व चिन्मय के प्रथम जन्म दिवस पर गायत्री परिजनों ने आशीर्वाद प्रदान किया। यज्ञ के मुख्य यजमान डा. संजय त्यागी, चरन सिंह, विरेन्द्र कुमार त्यागी, सुशील कुमार व निरंकार त्यागी सत्नीक रहे।
कार्यक्रम में डा. राधेश्याम शर्मा, अमरेश कुमार राठी, सोमपाल सिंह, कर्नल विजयपाल सिंह, दुर्गा सिंह, अशोक कुमार भटनागर आदि का सहयोग रहा।