ओलम्पिया फिटनेस सेंटर का शुभारंभ
बिजनौर : नगरपालिका चौक के निकट स्थित बाबा प्लाजा में शुक्रवार को ओलम्पिया फिटनेस सेंटर का शुभारंभ हु
बिजनौर : नगरपालिका चौक के निकट स्थित बाबा प्लाजा में शुक्रवार को ओलम्पिया फिटनेस सेंटर का शुभारंभ हुआ।
फिटनेस सेंटर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह, पालिका अध्यक्ष फरीद अहमद एवं क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि स्वस्थ शरीर जीवन की शान है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। जीवन को निरोग बनाने के लिए शरीर को फिट रखना आवश्यक है। क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि जो लोग अपने शरीर का ध्यान रखते हैं, वे जीवन में कम बीमार होते हैं। उन्होंने नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी। इस मौके पर नदीम अहमद, मोहम्मद अहमद, कामिल हुसैन, अंकुश खन्ना, तुषार शर्मा, अशोक त्यागी, गौरव खन्ना, नासिर हुसैन एडवोकेट, सभासद शाकिर खां व अफजाल पहाड़ी आदि मौजूद रहे।