Move to Jagran APP

'जीएसटी लागू करेगी भाजपा सरकार'

बिजनौर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रेसवार्ता में कहा कि केन्

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 01:55 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 01:55 AM (IST)
'जीएसटी लागू करेगी भाजपा सरकार'

बिजनौर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रेसवार्ता में कहा कि केन्द्र सरकार टैक्स का सरलीकरण कर जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी आरोप लगाए।

loksabha election banner

प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुनील राजपूत के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनीत अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में चार हजार 800 से ज्यादा उद्योग दूसरे प्रदेशों में पलायन कर गए हैं। चुनाव से पहले सपा ने वैट को कम करने और उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती व रंगदारी जैसी घटनाओं के आम हो जाने की बात कही। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। बताया कि भाजपा ने देशभर में 10.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इनमें बिजनौर में एक लाख सदस्य बनाए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक दिनेश सिंघल, जिला संयोजक अनिल जैन, विकास अग्रवाल, विनीत राजपूत, गोपाल शर्मा धीमान, संजीव तोमर आदि शामिल रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2017 पर दिया जोर

गंज दारानगर : भाजपा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2017 पर बल देते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा गया।

गुरुवार को विदुरकुटी पर भाजपा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अब तक की सबसे विफल सरकार है। मुख्य अतिथि जसवंत सिंह सैनी ने मिशन 2017 में भाजपा का परचम लहराने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कहा। प्रमोद चौहान ने जिले में तीन लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 22 नवंबर से सदस्यता अभियान चलने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन त्यागी, नगीना सांसद जसवंत सिंह, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, अनिल जैन, सुभाष वाल्मीकि व कमलेश सैनी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने तथा संचालन राजीव सिसौदिया ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.