रामेन्द्र सिंह रेवन्यू बार के अध्यक्ष निर्वाचित
बिजनौर : जिला रेवेन्यू बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में अध्यक्ष के पद पर रामेन्द्र सिंह रामाराव दोबारा निर्वाचित हुए। वहीं सचिव के पद पर ज्ञानेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए।
शनिवार को नरसिंह बार हॉल में जिला रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ। चुनाव आयुक्त प्रसून चौधरी की देखरेख में हुए चुनाव में अधिवक्ताओं ने वोट डाले। इसमें अध्यक्ष पद पर रामेन्द्र सिंह रामाराव को 99 मत व राजवीर सिंह को 45 मत मिले, जबकि एक मत निरस्त किया गया। कुल 151 में से 145 मत पड़े। इसमें रामेन्द्र सिंह 54 मतों से विजयी रहे। सचिव पद पर ज्ञानेन्द्र सिंह को 77 व साजेन्द्र सिंह को 64 मत मिले, जबकि चार निरस्त किए गए। इसमें ज्ञानेन्द्र सिंह 13 मतों से विजयी रहे। बाद में अधिवक्ता हरदीप सिंह, सतेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, विपिन, महेश, मामराज सिंह, घनश्याम सिंह, विनोद तोमर, मनोज सेठी, प्रफुल्ल चौधरी, भूपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह व अरविंद चौधरी आदि ने विजयी घोषित अध्यक्ष व सचिव को फूलमाला डाली।