सिद्धि विनायक मंदिर में विराजमान किए गणपति
नजीबाबाद : मोहल्ला दरबाराशाह स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति की मूर्ति विराजमान होने के बाद 29वें गणेश चौथ महोत्सव का शुभारंभ हो गया।
मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री गणेश चौथ महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि/एसडीएम मनोज कुमार, सीओ सुभाषचंद गंगवार, कोतवाल आरपी यादव एवं श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति के संरक्षक चौधरी कुलवीर सिंह ने सयुंक्त रूप से किया। पंडित जितेंद्र डबराल एवं संजय डबराल ने मुख्य भगवान गणपति की 11 प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ मंदिर में विराजमान कराया। इस मौके पर भगवान गणपति की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान गणपति से अपने परिवार कल्याण की कामना की। भगवान गणपति का जलाभिषेक कर नए वस्त्र धारण कराने के साथ-साथ उन्हें लड्डू का भोग भी लगाया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेशचंद वर्मा, रविंद्र चौहान, विनय कौशिक, राजीव अरोड़ा, शैलेंद्र चौधरी, शक्ति चौधरी व राहुल वर्मा आदि मौजूद थे।