राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बिफरे पीस पार्टी कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अयूब खान की गिरफ्तारी से बिफ
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अयूब खान की गिरफ्तारी से बिफरे कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ काय मुकदमें को फर्जी करार देते हुए भाजपा सरकार की साजिश में गिरफ्तारी किए जाने का आरोप लगाया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध लगे फर्जी मुकदमों को तत्काल हटाने की मांग की। दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा कर कहा कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा कायम किया गया। और अब बयान दर्ज करने के नाम पर थाने में बुलाकर जेल भेज दिया गया। जिलाध्यक्ष आकिब जमाल अंसारी ने कहा कि राजनैतिक पार्टी बनाकर देश की गरीब जनता, दबे-कुचले व पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे डा. अयूब को पीस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा सरकार के दबाव में जेल भेजने की कार्रवाई की गई। ताकि ताकि गरीबों, अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाया जा सके। अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ राजनीतिक द्वेषवश फर्जी मुकदमा कायम कराया गया। उसी की आड़ में उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई। जिससे गरीब, मजलूम अपनी आवाज न उठा सके। चेतावनी दी कि अतिशीघ्र कथित फर्जी मुकदमा वापस लेकर उन्हें छोड़ा नहीं गया तो पीस पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव अफरोज बादल, गुलाम हुसैन, विजय कुमार, वकील अहमद, जावेद अंसारी, सुशील कुमार, मिठाईलाल सहित अन्य थे।