भगवान शनि के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
ज्ञानपुर(भदोही): शनि जयंती पर्व पर गुरुवार को फकीरपुर बैदा में भगवान शनि के दर्शन को भक्तों की भीड़ उ
ज्ञानपुर(भदोही): शनि जयंती पर्व पर गुरुवार को फकीरपुर बैदा में भगवान शनि के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। चिलचिलाती धूप और उमस पर आस्था भारी रही। भक्त तैलाभिषेक कर विधि- विधान से पूजन करते रहे। मंदिर समिति की और श्रद्धालुओं के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। भगवान शनि की जयंती पर दर्शन करने के लिए भोर से आस्थावानों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर बाद कुछ कम हुआ। कड़ी धूप और उमस के बाद भी भक्तों की भीड़ लगी रही। भगवान शनि को तेल और पुष्प अर्पित कर विधि पूर्वक पूजा करने में जुटे रहे। मान्यता है कि शनि जयंती पर भगवान के दर्शन करने मात्र के जीवन के सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं। यहां पर प्रत्येक शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त स्नान करने पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी कृष्णानंद जी का कहना है कि प्रत्येक शनिवार को भगवान शनि के दर्शन करने मात्र से जीवन के सभी पाप कट जाते हैं।