ईवीएम के खिलाफ भामुमो ने बुलंद की आवाज
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के अंतर्गत सामाजिक संगठन बह
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के अंतर्गत सामाजिक संगठन बहुजन क्रांति मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही इलेक्ट्रानिक वो¨टग मशीन के बंद कर बैलेट पेपर का प्रयोग करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर को सौंपी।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र तभी बचाया जा सकता है जब मुक्त निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव के लिए इलेक्ट्रानिक वो¨टग मशीन को बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। जिससे नागरिकों के मौलिक अधिकार और लोकतंत्र में विश्वास बना रहे। कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने भी इलेक्ट्रानिक वो¨टग मशीन पर सवाल उठा चुकी है। चुनाव आयोग ने अभी तक किसी भी चुनाव में वीवीपैट का प्रयोग नहीं करा सकी है। इससे लोकतंत्र से लोगों का विश्वास उठ रहा है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाल ईवीएम मशीन के खिलाफ नारेबाजी कर लोकतंत्र के लिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में डा. विनोद सम्राट मौर्य, सुशील कुमार शास्त्री, मनोज कुमार गौतम, पप्पू गौतम, प्रेम शंकर, विनय गौतम, दिलीप राव, सूरज, रवि गौतम, वीरेंद्र मौर्य, नगीना सरोज आदि रहे।