संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग से विवाहिता की मौत
जागरण संवाददाता सीतामढ़ी (भदोही) : क्षेत्र के डीघ गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थ
जागरण संवाददाता सीतामढ़ी (भदोही) : क्षेत्र के डीघ गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसने स्वयं पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग के हवाले कर लिया। बाद में चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन जब तक उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। हालांकि मायके वालों ने दहेज को लेकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोइरौना थाना क्षेत्र के डीघ गांव निवासी महेंद्र गुप्ता की शादी इलाहाबाद के मानिकपुर निवासी लालचंद गुप्ता की पुत्री प्रमिला (25) के साथ चार साल पूर्व हुई थी। शुक्रवार को सुबह परिवार के लोग किसी अन्य घरेलू कार्यक्रम को लेकर व्यस्त थे। इसी बीच प्रमिला के कमरे से धुआं उठते देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन जब तक कमरे के अंदर घुसे, तब तक वह शत- प्रतिशत झुलस चुकी थी। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी केशवनाथ गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। उधर मृतका के भाई विजय कुमार के तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर सहित सात के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।