देवरानी-जेठानी जलाशय के लौटे दिन
दुर्गागंज (भदोही) : दैनिक जागरण के समाचारीय अभियान से प्रेरित होकर शुरू किए गए उद्धार-प्रयास से कुढ़
दुर्गागंज (भदोही) : दैनिक जागरण के समाचारीय अभियान से प्रेरित होकर शुरू किए गए उद्धार-प्रयास से कुढ़वा स्थित देवरानी-जेठानी जलाशय के अच्छे दिन लौट आए हैं। ग्राम प्रधान संगम देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार को जलाशय की खोदाई शुरू कर दी। तालाबों की साफ- सफाई के साथ -साथ शुरू हुई खोदाई में गांव के लोगों का गजब का उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना था कि तालाब की सफाई को लेकर लगातार अभियान चलता रहेगा। एक ही नहीं गांव के जितने भी तालाब हैं
सभी की खोदाई करवा कर पानी छोड़वाया जाएगा। भूमिगत जल मानव के आवश्यकता का प्रमुख स्त्रोत है। उद्योगों नगरों एवं खेतों की ¨सचाई लिए भूगर्भ जल को अनियोजित, अविवेक तरीके से निचोड़ा गया, सक्षम लोगों द्वारा जल संसाधन का उद्योग, कृषि एवं सफाई में अत्यधिक अपव्यय किया गया। अपेक्षाकृत कम भूगर्भ जल सपंन्न वाले क्षेत्रों में गहरे बो¨रग करके जल को निथार लिया गया। इन क्षेत्रों में गहन कृषि एवं अधिक ¨सचाई वाली फसल उगाने से भी भूमिगत जल का स्तर नीचे चला गया। फलस्वरूप कुएं सूख गए, हैंडपंपों से जल दूर हो गए। तालाब को पाटकर मकान बना लिया गया। बाकी बचे हुए तालाब अस्तित्व बचाने के संघर्ष में असफल हो रहे हैं। वर्ष 2001 में सर्वोच्च न्यायालय के दिए गए आदेश भी अफसरों की अकर्मण्यता के चलते शिथिल हो चुका है। जागरण के प्रतिनिधि से प्रेरित होकर ग्रामीण तालाबों को मूल स्वरूप में लाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटे चुके हैं। दो दर्जन से अधिक तालाबों की साफ- सफाई और खोदाई का काम चल रहा है। इसी क्रम में कुढ़वा स्थित देवरानी- जेठानी जलाशय की साफ- सफाई शुरू कर दिया गया है। पूरे दिन तक लोगों ने तालाब की साफ- सफाई की। साथ ही तालाबों के अस्तित्व को बचाए रखने का संकल्प लिया।