चित्र.19. समाजसेवी सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गोपीगंज (भदोही) : स्थानीय फूलबाग में आहाते के लिए बुनियाद की खोदाई करते समय बगल की चहारदीवारी ढहने स
गोपीगंज (भदोही) : स्थानीय फूलबाग में आहाते के लिए बुनियाद की खोदाई करते समय बगल की चहारदीवारी ढहने से श्रमिक की मौत के मामले में समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला सहित तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में घायल दो अन्य श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर श्रमिक संजय प्रजापति की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
गोपीगंज नगर निवासी कन्हैया ऊपर फूलबाग में दीवार का निर्माण कराने के लिए बुनियाद की खोदाई करवा रहे थे। इसमें चकसहाब निवासी संजय प्रजापति, बनारसी और सत्ते काम कर रहे थे। अचानक बगल में खड़ी पक्की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर संजय प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बनारसी और सत्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के भाई रामसजीवन की तहरीर पर पुलिस ने भोलानाथ शुक्ल, कन्हैया ऊमर और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक संजय की सात वर्षीय पुत्री साधना व रविना व पुत्र पंकज हैं। मौत के बाद परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के कुरुण क्रंदन सुनकर लोगों का कलेजा फटा जा रहा है। घायलों के इलाज के लिए गांव के जावेद खां मुन्ना, मुन्ना मास्टर, जोखूलाल, वंशराज, ग्राम प्रधान इलियास, अल्ताफ, अकील आदि ने पचास हजार रुपये सहायता राशि भेजी है।