चित्र.26.इलाहाबाद के चिकित्सक सहित सात के खिलाफ केस
ऊंज (भदोही) : स्थानीय थाने में इलाहाबाद के नामचीन चिकित्सक सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलि
ऊंज (भदोही) : स्थानीय थाने में इलाहाबाद के नामचीन चिकित्सक सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। चककलूटी गांव निवासी दीनानाथ यादव ने चिकित्सक पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सुरियावां थानाक्षेत्र के चककलूटी गांव निवासी दीनानाथ यादव ने आरोप लगाया है कि वह इलाहाबाद के रामबाग स्थित जीवन ज्योति अस्पताल के चिकित्सक ए.के बंसल के यहां काम करता था। कई माह काम कराने के बाद उसकी चिकित्सक द्वारा उसकी पारिश्रमिक नहीं दी गई। कई बार मांगा तो चिकित्सक द्वारा आनाकानी की जा रही थी। शुक्रवार को अपने साथी के साथ हंडिया से निकला था। वह नवधन नहर पुलिया के पास पेशाब करने लगा था। इस बीच चिकित्सक अपने साथियों के साथ दो गाड़ियों से आए और कहने लगे कि काम छोड़कर यहां भाग आया है। इतने में अन्य साथियों ने गाली देते हुए मारने को कहा। तब तक चिकित्सक ए.के बंचल ने तमंचा से फायर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया। इस मामले में डा. ए.के बंसल सहित अन्य सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड स¨हता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।