महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर गंभीर नहीं हैं अफसर
ज्ञानपुर (भदोही) : प्रदेश महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी की
ज्ञानपुर (भदोही) : प्रदेश महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने में पुलिस गंभीर नहीं है। आए दिन पीड़ित महिलाएं थाने पर चक्कर काट रही हैं। महिलाओं को अनायास परेशान करने वाले विभाग के अधिकारियों को भी दंडित किया जाएगा। अधिकारीगण अपने कार्यशैली में बदलाव लाते हुए उनके शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारण कराएं। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर महिला आयोग के सदस्य श्रीमती प्रजापति ने कहा कि महिलाओं के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कहा कि महिलाओं को बार-बार थानों में चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। महिला आयोग के सदस्य ने कुल 19 फरियादियों की शिकायतों को बारी-बारी से सुनने के बाद अफसरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
कहा जो न्यायालय में विचाराधीन मामलों का निस्तारण न्यायालय ही करेगा। इसके इतर जो भी मामले हों उसका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। बैठक में उपजिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.के यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।