भ्रमण कर भाजपाजनों ने किया सदस्यों का सत्यापन
ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के अंतर्गत ज्ञानपुर नगर में डा. राकेश दुबे
ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के अंतर्गत ज्ञानपुर नगर में डा. राकेश दुबे के नेतृत्व में सदस्यों से संपर्क कर सत्यापन किया गया। साथ ही फार्म भरवाकर सदस्यता की पुष्टि की गई। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक सदस्यों से संपर्क करने पर सदस्यता की पुष्टि करने के अलावा सदस्यों को एक ऊर्जा मिलेगी।
महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक चंदूलाल चंद्राकर ने कहा कि अभियान तहत जनपद में सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी बूथ स्तर पर संपर्क करके सदस्यों की सदस्यता की पुष्टि करवाकर कार्य करवाएं। कहा कि सदस्यता के सत्यापन का कार्य 26 से 31 जुलाई तक चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए सौ सदस्यों का सत्यापन जरुरी है। संपर्क अभियान को जिला महामंत्री नागेन्द्र ¨सह व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, श्याम प्रकाश गुप्ता ने संबोधित किया। इस मौके पर रत्नाकर पाठक, संजय ¨सह, सतीश मोदनवाल, राकेश कुमार गुप्ता, रवीश कुमार स्वर्णकार, कन्हैयालाल गुप्ता, अनूप चौरसिया, राजेश कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।