यज्ञ में आहुति के लिए जुटी भीड़
गोपीगंज (भदोही) : पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की तपस्या के लिए सर्वोत्तम मास माना गया है। इस मास
गोपीगंज (भदोही) : पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की तपस्या के लिए सर्वोत्तम मास माना गया है। इस मास मे किया गया भगवत कथा श्रवण, दान, यज्ञ, जप, तप निष्फल नहीं जाता। उम्र विचार प्रख्यात संत देवरहवा बाबा के चरण संत बरजी कला के समीप सेमरा ग्राम स्थित भगवान विष्णु मंदिर के मंहत व मंदिर के पुजारी बाबा भरत दास जी महराज ने व्यक्त किए।
उन्होने कहा पुरुषोत्तम मास धर्म साधना के लिए सर्वोत्तम मास है। इस मास का प्रत्येक दिन भगवान के संकीर्तन सर्वोत्तम फल देने वाला है। कथा यज्ञ के दस दिवसीय कार्यक्रम के छठे दिन हजारों की संख्या मे जुटे नर-नारी बच्चे, बूढे, जवान सभी लोगो ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। आयोजित कथा में भाग लिया। वैदिक विद्वानों ने गणेश, शिव पार्वती सहित भगवान श्री विष्णु का वैदिक रीति से यज्ञ सम्मन्न कराया।
उक्त अवसर पर सर्वश्री राधेश्वर प्रसाद ¨सह, टीपू, अनिल यादव, शंकराचारी दूबे, मुकुंद हरि उपाध्याय, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उमेश कुमार उपाध्याय, निखिलेश उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, सूरज यादव, राम आसरे पाठक, ¨पटू यादव आदि मौजूद रहे। मंदिर परिसर मे पंहुचे भक्तों को महंत भरतदास जी ने आशीर्वाद दिया तथा प्रसाद वितरण किया।