Move to Jagran APP

पराक्रमी कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा पद

ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान 2015 की समीक्षा करते हुए काशी प्रांत के सदस्

By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 10:05 PM (IST)
पराक्रमी कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा पद

ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान 2015 की समीक्षा करते हुए काशी प्रांत के सदस्यता प्रमुख गो¨वद नारायण शुक्ल ने कहा कि कार्यकर्ता अभियान को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाएं। इसके माध्यम से ही अच्छे कार्यकर्ताओं की पहचान होगी।

loksabha election banner

पराक्रमी कार्यकर्ताओं को ही पद दिया जाएगा। परिक्रमा करने वालों के दिन अब लद गए। चकवा महावीर मंदिर पर आयोजित बैठक में अभियान की समीक्षा करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से सक्रिय कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। अधिक से अधिक सदस्य बनाने वाले ही पार्टी के पदाधिकारी बन सकेंगे। कहा कि कार्यकर्ता अथक प्रयास कर अब तक जिले में एक लाख लोगों को सदस्य बना चुके हैं।

सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ कार्यकर्ता जन-जन से मिले तथा जन-जन को भाजपा से जोड़े। कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता को पार्टी की नीतियों एवं रीतियों से अवगत कराएं। अभियान को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जन-जन से मिले तथा उन्हें भाजपा से जोड़े।

इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्र, हीरालाल पासवान, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ओम प्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, नागेंद्र ¨सह, डा. आनंद मिश्र, छत्रपति ¨सह, काशी प्रांत महिला प्रकोष्ठ की मंत्री सपना दुबे आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.