चौराहा पर हुआ कैबिनेट मंत्री का स्वागत
ज्ञानपुर-गोपीगंज (भदोही): प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का रविवार को ज्ञानपुर व गोपीगंज म
By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:36 PM (IST)
ज्ञानपुर-गोपीगंज (भदोही): प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का रविवार को ज्ञानपुर व गोपीगंज में जोरदार स्वागत किया गया। ज्ञानपुर में रामनरेश यादव, प्रदीप यादव, विनोद कुमार यादव, कल्लन यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, हृदय यादव व अन्य थे।
इसी तरह राजमार्ग बड़ा चौराहा पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्र के विहसपुर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे श्री यादव को चौराहे पर जुटे लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने में ग्राम प्रधान शिवश्याम यादव, मुकेश पांडेय, शेषनारायण, जावेद अली, मनोज कुमार, अनीस, लीडर, सरफराज, इजहार खां, सूबेदार, फूलचंद, मुन्ना यादव, व अन्य थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें