ओमप्रकाश बने अध्यक्ष
ज्ञानपुर (भदोही): उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में ओमप्रकाश श्रीवास्तव
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 07:11 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 07:11 PM (IST)
ज्ञानपुर (भदोही): उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में ओमप्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया।
संगठन के संरक्षक दयाशंकर गुप्ता द्वारा पूर्व में गठित इकाई को भंग किया गया। इसके पश्चात नई टीम का गठन किया गया जिसमें अनिल कुमार सोनकर उपाध्यक्ष, मथुरा प्रसाद मंत्री, सुरेंद्र प्रताप सिंह संगठन मंत्री, दयाशंकर गुप्ता संरक्षक तथा सैयद अंसार हुसैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह रमेशचंद तिवारी, अवनीन्द्र नाथ शुक्ल, अजय कुमार सिंह, गिरीशचंद शुक्ल, रवींद्र नाथ शुक्ल व सुनील को संगठन का कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें