लुभाती रही नामचीन लेखकों की पुस्तकें
ज्ञानपुर (भदोही) : नगर के पुरानी कलेक्ट्री परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन शुक्
ज्ञानपुर (भदोही) : नगर के पुरानी कलेक्ट्री परिसर में चल रहे तीन दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को नामचीन लेखकों, साहित्यकारों की पुस्तकें लोगों को लुभाती रही। इस दौरान पहुंचे कई विद्यालयों के बच्चों में पुस्तकों का अवलोकन भी किया।
जागृति जनकल्याण समिति इलाहाबाद की ओर से आयोजित मेले में मुंशी प्रेमचंद की कृतियों, हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं से लेकर जयशंकर प्रसाद, रविंद्रनाथ ठाकुर, शरतचंद्र चंट्टोपाध्याय, सहित अन्य नामचीन लेखकों की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में पहुंचे लोगों ने पुस्तकों का अवलोकन कर खरीदारी भी की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर के बच्चों सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी नामचीन लेखकों की रचनाओं का अवलोकन किया।
बड़े छात्रों ने विशेष पुस्तकों की मांग भी रखी। संस्था प्रबंधक राजेश पांडेय ने कहा कि छात्रों की सुविधा व रियायती दर पर पुस्तकें उपलब्ध कराना मेले का मुख्य मकसद है। कहा कि अध्ययन से ज्ञान बढ़ता है और अध्ययन के लिए पुस्तकें अनिवार्य है।