युवाओं को किया जागरूक
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 09:57 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 09:57 PM (IST)
ज्ञानपुर (भदोही) : नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले रविवार को निर्यात भवन स्थित जन शिक्षण संस्थान में आयोजित जागरुकता शिविर में युवाओं को जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में सामाजिक कुरीतियां, बेरोजगारी आदि व्याप्त हैं। गांव में सशक्त युवा मंडल का गठन कर समस्याओं के निवारण किया जा सकता है। युवा सर्वाधिक ऊर्जावान एवं सामर्थ्यवान होता है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का यह सपना था कि देश समृद्धिशाली बने। यह तभी संभव है जब देशवासी सद्भावना के साथ मिल-जुल कर कार्य करें।
इस मौके पर प्रशांत कुमार, महेशचंद दुबे, रवींद्र कुमार, अजय कुमार यादव, सोनी गुप्ता, मोतीलाल पटेल, वैशाली, अनुराधा, अंतिमा, नरेन्द्र कुमार, अकबर अली, हैदर अली, शिव कुमार, धर्मराज, आलोक आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें