Move to Jagran APP

भाजयुमो ने फूंका आजम खां का पुतला

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 10:04 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 10:04 PM (IST)
भाजयुमो ने फूंका आजम खां का पुतला

ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर विकास मंत्री आजम खां और सूबे की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दुर्गागंज त्रिमुहानी पर आजम खां का पुतला फूंका। आरोप मढ़ा कि प्रदेश में हो रहे दंगा को रोकने में प्रदेश की सपा सरकार असफल है।

loksabha election banner

तुष्टीकरण के कारण सरकार उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रही है। पश्चिमी प्रदेश सहारनपुर आदि जिलों में दंगों के विरोध में सपा सरकार के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में दुर्गागंज त्रिमुहानी पहुंच कर आजम खां का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय पांडेय गोरेलाल ने आरोप लगाया कि सपा सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा रही है।

कार्यकर्ताओं को लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान पीटा गया। इसका जवाब भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दे चुके हैं। कहा कि मुसलिम तुष्टीकरण की नीति से ही सहारनपुर की स्थिति बिगड़ी है। समय रहते कठोर कार्रवाई हो जाती तो दंगा होने का सवाल ही नहीं उठता है। इस मौके पर जिला महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी, चंद्रमणि पांडेय, विकास मिश्र, राजन दुबे, प्रवेश तिवारी, पवन पांडेय, संयोग सिंह, अखंड प्रताप सिंह, पंकज बिंद आदि थे।

डीएम से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

ग्राम प्रधानों व कोटेदारों के कथित उत्पीड़न, अवैध खनन आदि को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री श्री निवास चतुर्वेदी, नागेन्द्र सिंह, ताराशंकर दुबे, अशोक मिश्र, रामेश्वर उपाध्याय, सतीशचंद पांडेय, विमल मिश्र,रमेश सोनकर, महेश दुबे आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.