23 को आएंगे डिप्टी सीएम, बैठक कर बनाई रणनीति
बस्ती: स्थानीय ब्लाक सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिस
बस्ती: स्थानीय ब्लाक सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 23 सितंबर को संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्षों तक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्हें अभी से जुट जाना चाहिए व गांवों में जाकर लोगों को इस बात की जानकारी देनी चाहिए। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े जाने की आवश्यकता है। पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार मिश्र, जिला महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री नितेश शर्मा, मगन शुक्ल, राकेश शर्मा, चन्द्रभान, इन्द्रसेन उपाध्याय, कृपाशंकर श्रीवास्तव, बलराम ¨सह राहुल, ओम प्रकाश शुक्ल, रवीन्द्र शुक्ल, राजकुमार चौरसिया, विश्राम, राम निवास गिरि, अरुण शुक्ल, करुणानिधान, वीरेन्द्र तिवारी, अवधेश मिश्र, भोला जायसवाल, आनन्द शुक्ल, रंगीलाल, संतोष आदि मौजूद रहे।