पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा
बस्ती:थाना क्षेत्र के भिटहा गांव में ब्याही ममता की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पति सुखदेव,ससुर ि
बस्ती:थाना क्षेत्र के भिटहा गांव में ब्याही ममता की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने पति सुखदेव,ससुर चितरंजन, देवर विकास व दो महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली अंतर्गत खम्हरिया गांव निवासी गोरखनाथ तिवारी की पुत्री ममता की शादी 29 मई 2015 को लालगंज थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी सुखदेव उपाध्याय पुत्र चितरंजन के साथ रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। 20 अप्रैल 2016 को गौना हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि लगभग एक माह बाद से ही दहेज कम मिलने की बात कहते हुए ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करने लगे। ससुराली दहेज में मोटर साइकिल और डेढ़ लाख रूपये नकदी की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने माता-पिता से की थी। इसकी शिकायत खलीलाबाद कोतवाली व कांटे पुलिस चौकी पर भी तहरीर देकर की गई। मगर पुलिस ने ससुराल वालों के दबाव में सुलह-समझौता कराकर उसे पुन: पति के घर भेज दिया। इसके बाद फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 16 सितंबर को ससुराल भिटहा में पिता को बुलाकर उसे और उसके पिता को मारापीटा गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया।
पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
........