कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
बस्ती: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रामनगर विकास खंड के
बस्ती: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए रामनगर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुर व सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक के आदर्श इंटर कालेज में जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बस्ती के जिला प्रभारी अशोक ¨सह ने गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मुद्रा योजना, दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना, किसान फसल बीमा योजना समेत अन्य योजनाओं को विस्तार से समझाया। अध्यक्षता बलराम ¨सह राहुल व संचालन महेश ¨सह ने किया। आदित्य श्रीवास्तव, अजय पाल ¨सह, राजेश द्विवेदी, अश्वनी उपाध्याय, श्यामनाथ चौधरी, संजय पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, कमलाकांत शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। अर¨वद पांडेय, सुरेंद्र ¨सह, गिरजेश मिश्र, कृपाशंकर उपाध्याय, जग प्रसाद, उदय प्रताप ¨सह, विष्णु जायसवाल, जवाहर लाल चौधरी, सत्य प्रकाश सोनी, लक्ष्मीकांत चौधरी, रमेश चौधरी, रघुपति ¨सह वर्मा, ¨वद गोपाल तिवारी, बब्बू पांडेय, राम सनेही चौहान, मनोज चौहान मौजूद रहे। सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार यहां आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। मुख्य अतिथि ¨सह ने केंद्र सरकार के तीन वर्ष व प्रदेश सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन उपाध्याय व संचालन कृपा शंकर श्रीवास्तव ने किया। राजू तिवारी, राज कुमार चौरसिया, राम सूरत, मनोज गौतम, राम निवास गिरि, राम जियावन दूबे, एनके पुरी, भोला जायसवाल, संतोष शुक्ल, सूर्य किशोर शुक्ल, सूर्य प्रकाश चौधरी, हरिश्चंद्र मिश्र मौजूद रहे।