Move to Jagran APP

धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

बस्ती: ब्राह्मण महासभा मालवीय रोड बस्ती के परिसर में शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन अवतारित भगवान व

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 11:13 PM (IST)
धूमधाम से मनी परशुराम जयंती

बस्ती: ब्राह्मण महासभा मालवीय रोड बस्ती के परिसर में शुक्रवार को अक्षय तृतीया के दिन अवतारित भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई।

loksabha election banner

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने कहा भगवान परशुराम ने राष्ट्रधर्म की एक नई अवधारणा देकर समाज में व्याप्त कुरीतियों का अन्त किया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने सभी ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा कि आज के परिस्थितियों में भी समाज को नई दिशा और गति प्रदान करने के लिए ब्राह्मणों को एक जुट होकर सम्मान एवं सुरक्षा हेतु परिसर में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंदिर एवं छात्रावास में तन,मन,धन से सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक मिश्र, पं. विजय बिहारी तिवारी, राम दुलारे पाठक, उमापति मिश्र, शम्भू नाथ शुक्ल, राज किशोर पाठक, राम सेवक पाण्डेय, अमरेन्द्र कुमार पाडेय, कौशल कुमार त्रिपाठी, श्री केश पाण्डेय, शशि भूषण ओझा, अशोक मिश्र, शैलेन्द्र शर्मा, दीन दयाल त्रिपाठी, शांति भूषण त्रिपाठी, विकास उपाध्याय, राजन पाण्डेय, हेमन्त कुमार मिश्र, गोपेश्वर तिवारी, मदन मोहन मिश्र, अंकित शुक्ल, अभिषेक कुमार पाण्डेय, सौरभ दूबे, आमोद पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शुक्रवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भगवान परशुराम की जंयती मनाई गई। शुभांरभ प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव के द्वारा महर्षि परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रधानाचार्य ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्रों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। संजय पांडेय, राजवंत ¨सह, आनंद दूबे, आकाश मिश्रा, डा. राजेश, राशिधर चतुर्वेदी, दुर्गेश श्रीवास्तव, हलीम, ताजुद्दीन, धीरेंद्र मौजूद रहे।

कप्तानगंज के संसारीपुर में भी भगवानदास परशुराम की जयन्ती मनी। उपस्थित लोगों ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी रहे। इस मौके पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विनोद चौधरी ,शिवपूजन मिश्र,माधव दास ओझा ,सुखपाल सिह,केपी मिश्र, उमाकांत तिवारी सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में टीपू पाण्डेय, विपिन शुक्ला,बद्री ओझा,प्रमोद मिश्रा,अजय ओझा, सतीश मिश्रा,अनिल मिश्रा,सन्तोष शुक्ला, शिव प्रसाद मिश्र, दुर्गा प्रसाद,अनूप काका,राधेश्याम काका,बालकृष्ण, रामानंद ओझा,लालजी, मन्नू मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग शामिल हुए।

रामनगर के उकड़ा स्थित पोखरा बाबा तिराहे पर शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजाराम तिवारी, द्विजेन्द्र मणि तिवारी, रवि भूषण तिवारी, अनुराग पाठक, आदर्श पाठक, महेश पाठक, संजय पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, पंकज पाठक, राम लखन पाठक, महेश पाठक, देवनाथ पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश दुबे, परशुराम पाण्डेय, रवीन्द्र कुमार, राम नरायन पाण्डेय, डा0 वीरेन्द्र कुमार उपाध्याय, शिव प्रसाद पाठक, राज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हर्रैया कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को हर्रैया कस्बे में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कृपाशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित सभा में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया। साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किए। जहां पर बीडीसी राजेश पांडेय, देवी प्रसाद पांडेय, कृपाशंकर शुक्ला, झब्बू तिवारी, उमाकांत तिवारी, दयाशंकर पांडेय, रवीन्द्रनाथ पांडेय, राजेन्द्र मिश्रा, चन्द्रप्रकाश पांडेय मौजूद रहे। लक्ष्मणपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई। साथ ही उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। जहां पर कार्तिक पांडेय, रमेश, प्रेमनारायण, रजनीश, जितेन्द्र, विपुल, सदामूर्ति, वेदमनी, बब्लू मौजूद रहे।

भगवान परशुराम की जयंती पर

शुक्रवार को दुबौला स्थित एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यापकों व बच्चों से भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा मनोज पांडेय ने कहा कि परशुराम का चरित्र प्रेरणादायी है। कर्म के प्रति उनकी निष्ठा से सभी सीख लेनी चाहिए। कहा कि बेहतर कल के निर्माण के लिए बच्चों का चारित्रिक विकास

आवश्यक है। चरित्र अच्छा होने से मानव को हर स्थान पर सम्मान मिलता है। इस मौके पर सुकमा हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को दो मिनट

का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वंदना पांडेय, गोपाल त्रिपाठी,षकीना, सनोवर, गायत्री गुप्ता, प्रचेता मिश्र, अनुराग त्रिपाठी, लालमनि,डीके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.