घटतौली के विरोध में क्रय केंद्र का घेराव
बस्ती: गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें आम बात है। इसके चलते किसान अब सतर्क रहने लगे हैं। ऐ
बस्ती: गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें आम बात है। इसके चलते किसान अब सतर्क रहने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को कप्तानगंज क्षेत्र के गौरा क्रय केंद्र पर सामने आया। किसान रामनरायण चौधरी, संजय प्रकाश, राम बुझारत, चंद्रप्रकाश, रामसजन, सुनील, अर्जुन ¨सह, सुनील चौधरी, संजय, भरतराम उस समय आक्रोशित हो उठे, जब महुआ मिश्र निवासी रामनरायण चौधरी का गन्ना कम तौला गया। रामनरायण ने बताया कि क्रय केंद्र पर जो गन्ना 29 ¨क्वटल 20 किलो था वहीं धर्म कांटे पर तौलाने पर 41 ¨क्वटल 20 किलो आया। 11 ¨क्वटल का अंतर को देख किसान भड़क गए। किसानों ने क्रय केंद्र घेर लिया और तौल लिपिक को खूब खरी-खोटी सुनाई। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। किसानों का आरोप है कि आम तौर पर प्रति ट्राली में 3-5 ¨क्वटल तक घटतौली हो रही है। बार-बार चेतावनी के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई असर नही हो रहा है। किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। यहीं स्थिति रही तो किसान कंगाल हो जाएंगे। क्रय केंद्र लिपिक राम सेवक पांडेय का कहना है कि पूरी ईमानदारी के साथ तौल की जाती है। घटतौली का आरोप पूरी तरह से झूठा है। यहां किसान के गन्ने की सही तौल की गई है।