शहीदों की याद में भानपुर में जले दीये
बस्ती: शहीद सैनिकों की याद में गुरुवार की शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय नरायन ¨सह के गांव में भान
बस्ती: शहीद सैनिकों की याद में गुरुवार की शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जय नरायन ¨सह के गांव में भानपुर स्थित शिव मंदिर के निकट दीये जलाए गए। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले सेनानी को छावनी में अंग्रेजों ने फांसी दी थी। ग्रामवासियों के साथ ही गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
लोग अपने साथ से दीया व मोमबत्तियां लेकर आए। पूरा परिसर रोशनी से जगमग हो उठा। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। दैनिक जागरण की पहल पर दीये जलाने का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय व पुनीत है। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। इस अभियान से शहीद सैनिकों के परिजन गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। नवयुवकों को भी प्रेरणा मिल रही है। इस मौके पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल, ब्लाक प्रमुख रामनरेश चौधरी, उपजिलाधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा, तहसीलदार इरफान उल्ला खां, नायब तहसीलदार आलोक प्रताप ¨सह, व्यवसाई बलवंत ¨सह, नन्दलाल प्रसाद, उदय प्रताप ¨सह, बृजेन्द्र प्रताप ¨सह, विक्रमाजीत ¨सह, पारसनाथ ¨सह, लल्लन ¨सह, नरेन्द्र ¨सह, अनिल ¨सह, अशोक ¨सह, अयोध्या ¨सह, रामराज ¨सह, राघवेन्द्र ¨सह, अनंत ¨सह, झिनकन ¨सह, महेश ¨सह, चित्रसेन ¨सह, अवधेश ¨सह, भगवान ¨सह, शंकर ¨सह, बृजेश ¨सह, बबलू ¨सह, श्याम बरन ¨सह, राजा पठान, विनय पाठक आदि मौजूद रहे।
-----------
- विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन गांव-गांव कराया जाना चाहिए। दैनिक जागरण का यह प्रयास सराहनीय है।
- ब्लाक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने कहा कि सीमा पर जान की परवाह किए बिना जवान दिन-रात पहरा दे रहे हैं। उन्हीं की देन है कि हम चैन की नींद सोते हैं।
- उपजिलाधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सैनिकों की जाबांजी की देन है कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारे देश के सैनिक दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
- तहसीलदार इरफान उल्ला खां ने कहा कि हमारे देश के सैनिकों में इतना माद्दा है कि वे दुश्मनों को धूल चटा सकते हैं व उन्होंने कई बार ऐसा किया भी है।
- नायब तहसीलदार आलोक प्रताप ¨सह ने कहा कि हमारे सैनिक सीमा पर गर्मी, जाड़ा, बरसात व प्रचंड धूप की परवाह किए बिना तन्मयता से चौकसी करते हैं।
- व्यवसायी बलवंत ¨सह ने कहा कि जय नरायन ¨सह हमारे पूर्वज थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद कर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।