रंगोली,निबंध लेखन से मनी स्कूलों में दीपोत्सव की खुशियां
बस्ती: शहर के विभिन्न स्कूलों में दीपावली उत्सव मनाया गया। कहीं रंगोली सजाओं तो कहीं दीप सजाओं एवं न
बस्ती: शहर के विभिन्न स्कूलों में दीपावली उत्सव मनाया गया। कहीं रंगोली सजाओं तो कहीं दीप सजाओं एवं निबंध लेखन कार्यक्रम प्रतियोगिता हुई।इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
डान वास्को स्कूल में रोशनी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर संरक्षक सुमनरानी मिश्रा, प्रबंधक राजेश मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एनके वर्मा, जेडी यादव, मुकेशमणि, ¨बदु मिश्रा, सुशीला शुक्ला, नम्रता पांडेय, वैशाली ¨सह, उमा मिश्र आदि मौजूद रहे। बचपन ए प्ले स्कूल में दीपावली मनाया गया। यहां नन्हे-मुन्हे बच्चों ने मनोरम प्रस्तुति दी। दीप सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य निवेदिता मिश्रा ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया। कानन श्रीवास्तव, श्वेता ¨सह, प्रिया, श्वेता उपाध्याय, कुमकुम, पूर्णिमा, श्रद्धा, रामू, जितेंद्र, राधिका, जगवंती, दुर्गेश, दीनवंधु आदि रहे।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बा की बेटियों ने रंगोली बना अपनी प्रतिभा दिखाई। पांच ग्रुप में आयोजित इस प्रतियोगिता में इ टीम ने प्रथम तो ग्रुप सी ने दूसरा तो ग्रुप बी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वार्डेन माधुरी त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में आबिदा, प्रीती व राधिका ने प्रथम, प्रिया, आरती व आयशा ने द्वितीय तथा साक्षी, ¨पकी व बुशरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में बीना पाल, अर्चना यादव, गीता पाल, खुशबू उपाध्याय, अभिलाषा शर्मा, सुधेंद्र सहाय ने सहयोग किया।
दी सिटी मांटेसरी स्कूल में धनतेरस की पूर्व संध्या पर सीनियर एवं जूनियर ब्रांच के बच्चों ने प्रदूषण मुक्त पटाखे जलाकर खुशियां मनाई।
बच्चों ने लिया संकल्प,नहीं खरीदेंगे चीनी सामान
बस्ती : सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चाइनीज वस्तुएं न लेने और पटाखा न जलाने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।
स्कूल में दीवाली सीरीज का आयोजन किया गया। दीवाली का इतिहास व महत्व पर शशिधर चतुर्वेदी,पटाखों क पर्यावरण पर दुष्प्रभाव व निवारण विषय पर राजवंत ¨सह तथा कैसे मनाएं दीवाली पर डा.राजेश ने अपने विचार व्यक्त किए। रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस पहले,रेड हाउस दूसरे और ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर अमीषा, अनम, दिव्या, सौंया, दूविषा, श्रेया, सिदरा, सना, अवंतिका, मशी, सुनैना स्वाती, ज्योति, सुनीता, श्वेता, आनंद दूबे, संजय पांडेय, आकाश, विकास, रानू, सुषमा आदि रहे।
दीप सज्जा आज
लिटिल फ्लावर स्कूल में दीपावली पर्व के अवसर पर आज रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह जानकारी प्रधानाचार्य मधुरानी ¨सह ने दी है।