पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हुआ मौत का कारण
बस्ती : थाना क्षेत्र के फुटहिया चौकी के निकट स्थित झोपड़ी में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार क
बस्ती : थाना क्षेत्र के फुटहिया चौकी के निकट स्थित झोपड़ी में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार की देर शाम आ गई। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस ने जांच के लिए बिसरा भेजा है। इसके अलावा पहचान के लिए डीएनए का नमूना भी पुलिस ने संरक्षित करा लिया है। उक्त स्थान पर 22 सितंबर को दोपहर में पुलिस ने शव बरामद किया। शव पांच छह दिन पुराना था, इसके नाते वह क्षत विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष निर्भय नरायन ¨सह ने बताया कि शव चार पांच दिन पुराना है जिससे उसका चेहरा बिगड़ गया था। शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र 45 वर्ष के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बारीकी से जांच की जा रही है। डीएनए का नमूना भी सुरक्षित करा दिया गया है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है।