जंगली पशुओं के डर से बाड़ में खेती
बस्ती: जंगली सुअरों व नीलगाय के आतंक से किसान बाड़ बनाकर खेती करने को विवश हैं। एक तरफ किसानों की खेत
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 10:32 PM (IST)
बस्ती: जंगली सुअरों व नीलगाय के आतंक से किसान बाड़ बनाकर खेती करने को विवश हैं। एक तरफ किसानों की खेती विगत तीन वर्षो से सूखे की चपेट मे है, तो दूसरी तरफ इन जंगली जानवरों के कारण फसल बर्बाद हो रही है। स्थिति यह है कि दिन में किसान अपने खेत की रखवाली कर के जा रहे और रात में सुअर इसे चट कर जा रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित फसल सब्जी की है। गन्ना की फसल सर्वाधिक प्रभावित हो रही है। कुछ किसान बाड़ वाली खेती की व्यवस्था कर रहे हैं। साधन सम्पन्न किसान तो किसी तरह खेत घेर कर काम चला ले रहे हैं पर गरीब किसान नहीं कर पा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें