किसान यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति
बस्ती : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा की सफलता के लिए मंग
बस्ती : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा की सफलता के लिए मंगलवार को पार्टी ने रणनीति बनाई। यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को मनोयोग से जुटने का मंत्र दिया गया। राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने तमाम टिप्स भी दिए।
कहा कि किसान यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी सीधे किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। पार्टी द्वारा निकाली गई 27 साल यूपी बेहाल जनसंदेश यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि इस यात्रा का निहितार्थ आम जन तक पहुंचना होगा। प्रदेश के सार्वभौमिक विकास का संकल्प लेकर कांग्रेस मिशन 2017 फतह कर सकेगी।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय के अलावा देवेंद्र श्रीवास्तव, जयंत चौधरी, प्रेम शंकर द्विवेदी, अरुण ¨सह, डा. शीला शर्मा, चंद्र प्रकाश कन्नौजिया, अंकुर वर्मा, मानिक राम मिश्र, डा. वाहिद सिद्दीकी मौजूद रहे।