कोटेदार का चुनाव
बस्ती: विकास खंड सांऊघाट की नवीन ग्राम पंचायत महुडर के पंचायत भवन में सरकारी सस्ते गल्ले की नवीन दुक
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 11:06 PM (IST)
बस्ती: विकास खंड सांऊघाट की नवीन ग्राम पंचायत महुडर के पंचायत भवन में सरकारी सस्ते गल्ले की नवीन दुकान हेतु विकास खंड कर्मचारियों द्वारा चुनाव कराया गया। ग्राम पंचायत के चार लोगों ने किस्मत आजमाई। जिसमें गायत्री पत्नी अशोक कुमार ने सर्वाधिक 417 मत पा कर सरोज पत्नी ध्रुपचन्द को 219 मतों से चुनाव हराया। गायत्री देवी को 417 मत, सरोज देवी को 198 मत, नीलम देवी को 138 व सबसे कम 5 मत कुसुम देवी को मिला। मतगणना उपरांत पर्यवेक्षक एडीओ आईएसबी देवरात पांडेय ने गायत्री देवी को सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने की घोषणा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें