बच्चों ने जाना विज्ञान का रहस्य
बस्ती: जागरण पब्लिक स्कूल के बच्चों को विज्ञान के रहस्यों से रूबरू कराने के लिए विद्यालय परिवार उन्ह
बस्ती: जागरण पब्लिक स्कूल के बच्चों को विज्ञान के रहस्यों से रूबरू कराने के लिए विद्यालय परिवार उन्हें लखनऊ स्थित विज्ञानशाला ले गया। जहां कक्षा 3 से 8 वीं तक के बच्चों ने विज्ञान के चमत्कार की जानकारी ली। मैजिक शो का भी बच्चों ने खूब आनंद लिया। साथ ही मत्स्य संग्रहालय का भी आनंद उठाया।
इसके साथ ही थ्री डी मूवी, विज्ञान के विभिन्न अविष्कार की खोज के बारे में जानकारी ली। तारामंडल में विभिन्न ग्रह, उपग्रह की जानकारी के साथ ही पार्क में झूलों का भी आनंद उठाया।
विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव आनंद ने कहा कि बच्चों की शिक्षा सिर्फ विद्यालय तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। उनके सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार का एजुकेशनल टूर मील का पत्थर साबित होता है। प्रबंधक अर¨वद पांडेय,निदेशक चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि समय-समय बच्चों के लिए टूर प्लान किया जाएगा। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।