सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरा फ्यूचर आफ इंडिया
बस्ती : प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सामाजिक संस्था फ्यूचर आफ इंडिया ने सड़क पर उतर कर
बस्ती : प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सामाजिक संस्था फ्यूचर आफ इंडिया ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। शनिवार को विकासखंड क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहे पर विभिन्न मांगों को लेकर संस्था के कार्यकर्ताओं ने कलवारी- बस्ती मार्ग जाम कर शासन व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के आश्वासन पर एसओ कलवारी को मांग पत्र सौंप कर धरना समाप्त किया।
सुबह 11 बजे से ही संस्था के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। संस्थापक मजहर आजाद ने कहा कि सरकार जनता से किए गए वायदे पूरा करने में पूरी तरह से विफल है। गरीब किसानों को अब तक आपदा राहत चेक नहीं दिया गया है। सोनू शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने शासन विरोधी नारे लगाते हुए कलवारी - बस्ती मार्ग जाम कर दिया। इस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन धरने पर बैठे लोग टस से मस नहीं हुए। कार्यकर्ताओं से उप जिलाधिकारी बस्ती सदर राम प्रसाद ने मोबाइल पर बात कर सभी मांगें माने जाने का आश्वासन दिया।
----------------
ये हैं मांगें
- दैवी आपदा के चेक का तत्काल वितरण किया जाए।
- मटेरा जाने वाली खराब सड़क की अतिशीघ्र मरम्मत कराई जाए।
- स्थानीय बाजारों में लगी लाइट सही कराए जाएं।