एक ही झटके में उजड़ गई दुनिया
बस्ती : सोनहा क्षेत्र निवासी रामचन्दर की रामनगर में झिनमुन के घर ससुराल है। लगभग आठ महीना पहले वह पत
By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 09:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 09:49 PM (IST)
बस्ती : सोनहा क्षेत्र निवासी रामचन्दर की रामनगर में झिनमुन के घर ससुराल है। लगभग आठ महीना पहले वह पत्नी रंभावती को ससुराल रामनगर छोड़कर खुद रोजी-रोटी की तलाश में पुणे चला गया, तबसे रंभावती अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। बुधवार की सुबह उसके लिए मनहूस साबित हुई। छप्पर के मकान की दीवार गिरने से उसकी आंखों के सामने ही उसके कलेजे के टुकडे़ दोनों बच्चों की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। कोख उजड़ जाने से रंभावती की हालत पागलों जैसी हो गई है। उधर उसकी मां भी अस्पताल में जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें