गैस सिलेंडर से संचालित कार में आग
बस्ती : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार के निकट गैस सिलेंडर से संचालित कार में अज्ञात कार
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 08:17 PM (IST)
बस्ती : पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार के निकट गैस सिलेंडर से संचालित कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के बाद कार धू-धू कर जलने लगी। इस घटना से आसपास भगदड़ मच गई। लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। बाद में पहुंचे फायर बिग्रेड ने भी कार पर पानी डाल औपचारिकता पूरी की।
उक्त थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार निवासी संत कुमार नई कार लिए हैं। रात करीब 8.40 बजे गाड़ी खड़ी कर कुछ काम कर रहे थे कि अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह जल गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें