Move to Jagran APP

गरजा सिंचाई संघ, संघर्ष का एलान

बस्ती: सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय प

By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 08:17 PM (IST)
गरजा सिंचाई संघ, संघर्ष का एलान

बस्ती: सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद सिंचाई मंत्री से लगायत अन्य लोगों को ज्ञापन भेजा।

loksabha election banner

धरने को संबोधित करते हुए संयोजक सुभाषचंद्र मिश्रा ने कहा कि मांगों को लेकर संघ अब संघर्ष की तैयारी कर चुका है। सभी कर्मचारी मैदान में उतर चुके है। उन्होंने कहा कि बरेली में जिस तरह अंशकालीन नलकूप चालकों को विनियमित मानते हुए समस्त सेवा लाभ 15 जुलाई 1988 से दिया गया है। उसी आधार पर हमें भी सेवा लाभ नही मिला तो धरने को निर्णायक मोड़ दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता सिंचाई संघ के अध्यक्ष राम भजन यादव ने किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार शुक्ला ने संबोधित किया। संप्रेक्षक सिंचाई संघ सिद्धार्थनगर ब्रम्हदेव शास्त्री तथा सिंचाई संघ सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने धरने के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यदि एकजुटता बनी रही तो बरेली की तर्ज पर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। दीनानाथ उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिंचाई संघ संत कबीर नगर तथा राम भजन यादव अध्यक्ष सिंचाई संघ संत कबीर नगर ने कहा कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के कर्मचारी एक राय हो चुके है।

मनोज कुमार यादव, तिलकराम दूबे, प्रभु नाथ चतुर्वेदी, संतोष कुमार राव, प्रदीप कुमार दूबे, अजय सिंह, परशुराम त्रिपाठी, अनिरुद्ध पांडेय, धर्मराज यादव, कमलेश उपाध्याय विश्वामित्र शुक्ल, अनिल कुमार पांडेय, राधेश्याम चौधरी, चंद्र शेखर चौधरी, धर्मेद्र सिंह, राम प्रकट पाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.