धान कुटाई मशीन में फंस कर कटा बालिका का सिर
बस्ती : थाना क्षेत्र के माड़न गांव में शुक्रवार की शाम धान कुटाई मशीन में फंस कर एक दस वर्षीय बालिका
बस्ती : थाना क्षेत्र के माड़न गांव में शुक्रवार की शाम धान कुटाई मशीन में फंस कर एक दस वर्षीय बालिका का सिर कटने उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। मशीन व शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
हुआ यूं कि उक्त गांव में आलमगीर पुत्र बुल्ला के आवास के निकट ट्रैक्टर में मशीन लगाकर गांव वालों का धान कूटा जा रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे 10 वर्षीय रोशनी पुत्री आलमगीर खेलते-खेलते मशीन के पास पहुंच गई। मशीन के किनारे पहुंचते ही उसका दुपट्टा मशीन के पट्टे में फंस गया, जिससे रोशनी को मशीन ने खींच लिया। जब तक आसपास के लोग समझ पाते तब तक उसका सिर धड़ से अलग हो गया। तत्काल उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच गई।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कैसे हुआ। इसकी जांच की जा रही है। मशीन को कब्जे में ले लिया गया है।